Ghaziabad News: मोहन नगर पर तैनात होंगे 300 वालेंटियर
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को राजेंद्र नगर स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय में बैठक हुई। एडीसी नागरिक सुरक्षा नेम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिविजनल वार्डन एके जैन और एके ठाकुर ने तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सात से 11 अगस्त तक मोहन नगर तिराहा पर दो शिफ्ट में 200 वालेंटियर तैनात होंगे। इसके अलावा 50 वालेंटियर आरक्षित रहेंगे। 25 महिला और 25 पुरुष वालेंटियर मोबाइल टीम के रूप में कांवड़ियों के बीच रहेंगे ताकि असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। बैठक में अशोक कुमार, मंजूर हसन, किशोरी लाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.