गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में जर्जर गलियों के निर्माण के दौरान नगर निगम सीवर मेनहोल करीब एक फीट तक ऊंचे कर रहा हैं। इससे स्थानीय लोगों को सड़क का स्तर बढ़ने पर घरों के नीचे हो जाने और बारिश व सीवर ओवरफ्लो के दौरान पानी घरों में घुसने की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान करने के बजाय सड़क का स्तर बढ़ाया जा रहा है। अर्थला के मीठा कुंआ के पास करीब दो माह पहले सड़क निर्माण के लिए सीवर मेनहोल को लगभग एक फीट ऊंचा किया गया था। स्थानीय लोगों ने सड़क का स्तर बढ़ने से घरों में पानी भरने की आशंका जताते हुए नगर निगम में शिकायत की। इसके बाद निर्माण कार्य रुक गया। स्थानीय निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि सड़क ऊंची नहीं करने की मांग की गई थी। निर्माण रुकने से सड़क ...