गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैश्य समाज ट्रांस हिंडन समिति ने रविवार को 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। समारोह में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली आयुषी गुप्ता और सीए परीक्षा पास करने वाले आदित्य मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। 10 वीं और 12 वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान पत्र, ट्रॉफी और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशांबी पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल और इंदिरापुरम पार्षद धीरज अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयुषी गुप्ता ने अपनी सफलता का अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, सचिव पीयू...