गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम ब्राह्मण सभा ने इंदिरापुरम एसोटेक विंडसर पार्क सोसाइटी में 10वीं और 12वीं के 25 मेधावी छात्रों को पुस्तक और प्रमाण पत्र देकर पुस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि मेधावियों के पुरस्कार पाने वाले छात्रों का हौसला बढ़ता है और बाकी छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में सभा की वार्षिक पत्रिका विप्र वाणी के द्वितीय संस्करण का भी विमोचन हुआ। सभा अध्यक्ष प्रवेश अत्रेय, अखिल कौशिक, स्मिता मिश्रा, मोहित मिश्रा, हेमंत कुमार वाजपेयी, वेंकटेश तिवारी, प्रतीक शर्मा, नवीन शर्मा, राजीव शर्मा, रवि शर्मा व अनुपम शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...