गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार तड़के मेहंदी बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। गार्ड की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक फायर टेंडर से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।दिल्ली मॉडल टाउन में रहने वाले गौरव सचदेवा की ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर ए 4 में स्टर्लिंग इंटरनेशनल के नाम से मेंहदी बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में मेंहदी बनाकर पैक करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे फैक्टरी के भूतल पर मेंहदी के ओवन में अचानक आग लग गई। यह भी पढ़ें- नोएडा की पारस टियारा सोसाइटी में AC फटने से भीषण आग, बड़ा हादसा टला- VIDEO मौके पर मौजूद गार्ड ने घटना की सूचना दमकल विभाग और उन्हें दी। दमकल उप निरीक्षक ग...