गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-चार स्थित गौर गंगा अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए और निवासियों ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि शरद तिवारी ने बताया कि बैठक में वैशाली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो पर बढ़ते जाम को देखते हुए वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा सोसायटी के बाहर नियमित सड़क सफाई और सीवर लाइन को सड़क के दूसरी ओर स्थानांतरित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर वार्ड पार्षद नीलम भारद्वाज, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्रीकांत बाजपेयी, सचिव नरेंद्र चौहान, अजय स्वरूप सक्सेना, आरके माहेश्व...