गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित नवीन मंडी स्थल में एक आढ़त व्यापारी का मुनीम गल्ले से 61 हजार 850 रुपये और बाइक लेकर फरार हो गया। काफी तलाश और मोबाइल पर संपर्क करने के प्रयास के बावजूद पता नहीं चलने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। गोविंदपुरम स्थित नवीन मंडी स्थल में कारोबार करने वाले सचिन कुमार गर्ग ने शिकायत दी है कि उनके यहां प्रतापगढ़ निवासी रवि कुमार विश्वकर्मा मुनीम के रूप में कार्य करता था। आरोप है कि 17 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे वह गल्ले में रखे 61 हजार 850 रुपये और उनके नाम पंजीकृत बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने आरोपी के मोबाइल नंबरों पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नं...