गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार के तहत हिंडन बैराज के पास मुठभेड़ में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा, दो तमंचे, कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की। घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तारी की जानकारी एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक शनिवार देर रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन गांजा तस्कर स्कूटी से हिंडन बैराज की ओर से गांजे की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना पर विजयनगर पुलिस के साथ सिटी जोन की स्वाट और सर्विलांस टीम ने हिंडन बैराज के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान स्कूटी पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रु...