गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। डाक विभाग ने राखी भेजने में सहूलियत देते हुए रक्षाबंधन से पहले रविवार को मुख्य प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघर गाजियाबाद सिटी को खोलने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल विशाल कुमार पाठक ने बताया कि रविवार को बहनों और भाईयों की सुविधा को देखते हुए दोनों डाकघरों को खोलने का निर्णय लिया गया है। यहां पर भाई और बहनें आकर राखी बुक करा सकेंगी। इससे उन लोगों को विशेष लाभ होगा जो सप्ताह के अन्य दिनों में समय के अभाव में राखी बुक नहीं करा सके थे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: रक्षाबंधन से पहले रविवार को भी मुख्य डाकघर खुले रहेंगे यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: रक्षाबंधन से पहले रविवार को भी मुख्य डाकघर खुले रहेंगे यह भी पढ़ें- Haldwani News: रक्षाबंधन पर घर बैठे हो रही राखिय...