गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। एक महिला ने एक व्यक्ति पर प्लॉट कब्जाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर महिला ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत की। इसके बाद वेव सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीनानाथपुर पूठी गांव की सीता ने बताया कि मान सिंह ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: खाली पड़े प्लाट में कब्जा करने का प्रयास, विरोध पर दंपति को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...