गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शालीमार गार्डन स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में दीप और प्रसाद आया है। स्थानीय पार्षद रवि भाटी ने बताया कि जिला सूचना अधिकारी वाईपी सिंह के माध्यम से मंदिर समिति के सदस्यों को दीप और प्रसाद सौंपा गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए दीप और प्रसाद को श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया और उनका आभार जताया। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य सरदार सिंह भाटी, पंडित रामकिशोर शास्त्री, कालीचरण पहलवान, मुकेश, भोपाल यादव, यशपाल, हरीश, सुधीर, अशोक शिशोदिया, रामजीत चौधरी और धर्मपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: 2.51 लाख दीपों से जगमगाएगा रामघाट यह भी पढ़ें- Faridabad News: खेल मंत्री ने बाजार पहुंचकर...