गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे मंडोला विहार आवासीय योजना से प्रभावित किसानों व भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं को आवास विकास कार्यालय पर रोक लिया। बाद में किसानों ने मंडोला विहार आवासीय योजना व सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार ने किसानों को ज्ञापन भेजे जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान लौट गए। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की मंडोला विहार आवासीय योजना से प्रभावित किसान बुधवार करीब 12 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन पर उनसे मिलकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने किसानों को आवास विकास कार्यालय पर रोक लिया। वहीं पुलिस द्वारा भाकियू कार्य...