गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी इंतजामों और यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम को देखते हुए सभी ज...