Ghaziabad News: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंडन एयरपोर्ट से सुंदरदीप विश्वविद्यालय तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, सड़कों की स्थिति, बिजली और अन्य जरूरी इंतजामों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने स्पष्ट किया था कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मुख्यमंत्री आज सुंदरदीप विश्वविद्यालय में मतदाताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.