Ghaziabad News: मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वैशाली सेक्टर-छह निवासी संजय मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात जुलाई को जिला न्यायालय में अपने मुकदमे की तारीख पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान लोनी निवासी दीपा गुप्ता, मयंक गुप्ता और उनके साथी मोहित वहां पहुंचे और मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। साथ ही आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम करने की भी धमकी दी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.