Ghaziabad News: मुंशी की जेब से 50 हजार रुपये निकाले
गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर तहसील परिसर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में वकील के मुंशी की जेब से बदमाशों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। बैनामा लेखक और वकीलों ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। नगर की मानवतापुरी कॉलोनी निवासी सलमान सैफी तहसील में प्रैक्ट्रिस करने वाले एक वकील के मुंशी हैं। मंगलवार को वह अपनी पक्षकारों के साथ बैनामा कराने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय गए थे। आरोप है कि कार्यालय परिसर में अधिक भीड़ होने के कारण बदमाशों ने सलमान की जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए। कार्यालय के बाहर आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर बैनामा लेखक और वकील एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.