Ghaziabad News: मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए पांच टीमें तैनात
गाज़ियाबाद, नवम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से निगरानी बढ़ाई गई है। मिलावट से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई के लिए जिले में पांच टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें कंट्रोल रूम में मिलने वाली शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर जांच और कार्रवाई करेंगी। इसके लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। दीवाली पर मिठाई की मांग कई गुना बढ़ जाती है। इसको लेकर बाजार में मिलावटखोर सक्रिय होकर मिलावटी सामग्री बाजार में उतार देते हैं। इनपर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग जिले को पांच जोन में बांटकर जांच कर रहा है। विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है जिसमें मिलावट की शिकायत आने पर संबंधित क्षेत्र में टीम को भेजकर तत्काल जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.