गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने जिले के उन इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया है जहां मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। इन क्षेत्रों से दिल्ली एनसीआर के बड़े शहरों के लिए खाद्य सामग्री भेजी गई थी। हॉटस्पॉट पर नजर रखने के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 20 अधिकारियों को लगाया गया है। ये टीमें लगातार बाजारों में छापेमारी कर रही हैं। दीवाली पर लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मुहैया हो सकें इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग में जिले में 10 हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं। इन स्थानों से पूर्व में मिलावटी खाद्य सामग्री बनाकर दिल्ली व अन्य बड़े शहरों में भेजा गईं थी। इन स्था...