गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में एबीईएस कॉलेज के सामने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को कमानी का पट्टा टूटने से मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन प्रभावित होने से पीछे से आने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई और कुछ ही देर में लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छोटा मालवाहक वाहन दिल्ली से डासना की ओर जा रहा था। एबीईएस कॉलेज के सामने पहुंचते ही अचानक वाहन की कमानी का पट्टा टूट गया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद चालक ने किसी तरह खुद को सुरक्षित बचाया। गनीमत रही कि घटना में ...