Ghaziabad News: मारपीट के मामले में पीड़ितों के बयान दर्ज
गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में स्टाफ नर्सों से मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़ित स्टाफ के बयान दर्ज किए और आरोपी की गिरफ्तारी का जल्द भरोसा दिलाया। आठ जुलाई को सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज की पत्नी ने स्टाफ नर्स हिना विक्टर, दीपा और अलका के साथ मारपीट की थी। इससे नाराज डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने शनिवार सुबह आठ बजे से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इस मामले में सोमवार को सुबह बजरिया चौकी इंजार्च गौरव पाठक अस्पताल पहुंचे और पीड़ित नर्सिंग स्टाफ के बयान दर्ज कर कार्रवाई का भरोस दिया। नर्सिंग इंचार्ज हीना विक्टर का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.