Ghaziabad News: मारपीट के मामले को लेकर सभासद व दरोगा के बीच हुई नोकझोक ,वीडियो वायरल
गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी में दरोगा व सभासद के बीच नोकझोक का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर दो मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा व एक युवक के बीच नोकझोक हो रही है। पहले दरोगा व युवक के बीच बहस हो रही और दोनों एक दूसरे पर हाथ भी उठा दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद युवक कुर्सी हटाकर नीचे जमीन पर बैठ जाता और हंगामा करना श्ुारु कर देता है। जब वीडियो की बारे में जानकारी की तो पता चला कि मारपीट के एक मामले में सभासद गोविंदपुरी पुलिस चौकी गया था। वहां पर दरोगा व सभासद के बीच विवाद हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.