गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के बहरामपुर में शराब के ठेके के बाहर दो युवकों ने कई लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने दो युवकों को पकड़कर नाले में फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शराब के ठेके के बाहर कई युवक खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक पर अचानक दूसरे गुट के लोगों को पीटने लगता हैं। आरोपी एक युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट करते हैं। विरोध करने पर एक आरोपी युवक को धक्का देते हुए नाले की ओर ले जाता है और उसमें फेंक देता है। एक युवक को पहले ही आरोपियों ने धक्का देकर नाले में गिर...