गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव भोजपुर में मकान के बाहर खड़े एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर गांव निवासी हामिद, राशिद, शाहनवाज और शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव भोजपुर निवासी अहमद ने बताया कि वह अपने मकान के बाहर खड़ा था। इसी बीच गांव निवासी चार लोग आए और अहमद के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...