गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव नंगलाबेर में मामूली बात को दुकान पर बैठी महिला के सिर में बाट मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव नंगलाबेर निवासी महिला लक्ष्मी देवी किराने की दुकान करती हैं। शुक्रवार रात को वह दुकान पर बैठी थी। इसी बीच एक युवक दुकान पर आया। किसी बात को लेकर युवक व महिला के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि युवक ने बाट मारकर महिला का सिर फोड़ दिया । पुलिस ने कार्तिक निवासी गांव नंगलाबेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...