गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने मां बेटी को कार में अगवा कर दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के साथी हाजी सलमान को पूर्व में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से मारपीट व लूटपाट के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आठ सितंबर को थाना लोनी बॉर्डर थाने में अपने और 11 वर्षीय पुत्री का कार में अपहरण कर अश्लील हरकत और दुष्कर्म करने के मामले में हाजी सलमान और तस्लीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि ने आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तस्लीम निवासी खुशहाल पार्क क...