Ghaziabad News: मां कालरात्रि की पूजा कर मंगलकामनाएं की
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। डासना गेट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ देवी मंदिर में शनिवार को शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की। मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा शतचंडी पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ, विशेष पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। पूरे मंदिर परिसर में मां भगवती के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर में 18 अक्तूबर को भव्य पंखा शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर के मार्गदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.