गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि बढ़ा हाउस टैक्स वापस नहीं होने तक आंदोलन तेज कर बाजार बंद करेंगे। वहीं, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने मांगे नहीं मानने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।नवयुग मार्केट में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने पर बैठे व्यापारियों ने कहा कि एक सप्ताह से आंदोलन चलने के बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। बैठक में आंदोलन को और व्यापक बनाने तथा जरूरत पड़ने पर शहर के बाजारों को बंद कराने की रणनीति पर भी विचार किया गया। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत...