गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थानाक्षेत्र में रहने वाली मधु ने तीन सितंबर को इंस्टाग्राम पर साड़ी देखकर खरीदने का ऑर्डर किया था। पांच दिन बाद भी साड़ी न मिलने पर संपर्क किया तो बताया गया कि ऑर्डर रद्द हो गया है। रकम वापस करने के लिए महिला से क्यूआर कोड मांगा। आरोप है कि जालसाज ने दूसरे नंबर से संपर्क कर लिंक भेजा। इस पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से 84 हजार रुपये निकाल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...