Ghaziabad News: महिला मोर्चा को मजबूत करने पर चर्चा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर सोमवार को महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाने, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बैठक में कई अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.