गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया हैं। आरोपी महिला का एक माह से पीछा कर रही है। पीड़िता ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला शनिवार को अपने पुत्र के साथ मोदीनगर थाने पहुंची और तहरीर दी। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति मेरा काफी समय से पीछा कर रहा है। वह रास्ता रोककर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देर रहा है। डर के चलते महिला दस दिन से घर से बाहर भी नहीं निकली है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...