गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना पुलिस बंद फाटक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली। पुलिस को देखकर महिला ने बाेरे को फेंककर भागने लगी। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में बोरे से 70 पव्वे हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि महिला ने अपना नाम दुर्गावती निवासी राहुल गार्डन बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...