Ghaziabad News: महिला चिकित्सक पर नवजात को गलत दवा देने के आरोप
गाज़ियाबाद, सितम्बर 18 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजन ने महिला चिकित्सक पर एक माह के नवजात का गलत दवा देने के आरोप लगाए है। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत दी है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की पुष्पांजलि विहार कॉलोनी में हिमांशु रहते है। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व पुत्र पैदा हुआ था। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को पुत्र की हालत खराब हो गई थी। जिस पर कॉलोनी स्थित एक महिला चिकित्सक से नवजात पुत्र का उपचार कराया। आरोप है कि महिला चिकित्सक द्वारा दी गई दवा से पुत्र की हालत बिगड़ गई। जिसके चलते पुत्र को दिल्ली स्थित अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसका उपचार जारी है। उन्होंने मामले की शिकायत लोनी बार्डर थाना पुलिस से की। सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.