गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर तेजाब पिलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की बहन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला की फेसबुक पर मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव रावली कलां निवासी अमित चौधरी से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह महिला को अपनी बहन के पास बुलंदशहर ले गया और तेजाब पिला दिया। महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी फरार हो गए। हालत में सुधार होने पर महिला ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कराने के लिए महिला ने कई बार एसीपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि ...