Ghaziabad News: महिला को आवरा कुत्तों ने काटा
गाज़ियाबाद, नवम्बर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-1 की नित्या होम्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर अचानक हमला कर घायल कर दिया। घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में सामने से आ रही एक महिला को अचानक कुत्तों का झुंड घेर उस पर हमला कर देता है। खुद को कुत्तों से बचाने के लिए महिला स्विमिंग पूल की बाउंड्री पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि कुत्तों के झुंड के हमले से महिला घायल हो गई। महिला की चीख सुनकर सोसाइटी की अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया। निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड के अचानक हमला करने से डर का माहौल है। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.