गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला के फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर घुसकर मारपीट भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर की एक कॉलोनी ने बताया कि मेरे पति की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। एक साल पहले मुलाकात मथुरा निवासी लोकेंद्र नाम के व्यक्ति से हुई। आरोप है कि लोकेंद्र के पास मेरे कुछ व्यक्तिगत फोटो व वीडियो है। वह फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तीन सिंतबर को आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट भी की। पुलिस ने लोकेंद्र निवासी गोरा मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...