गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को से बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल चोरी कर लिए। कृष्णा विहार निवासी बृजेश उर्फ विक्कू ने बताया कि उनकी मां आशा देवी दो अक्तूबर को दोपहर तीन से चार बजे के बीच काम पर गई थी। वह काम से वापस लौटीं तो उन्होंने देखा कि कमरे में उनका बटुआ जमीन पर पड़ा हुआ है। बटुए को खोलकर देखने पर उसमें रखे सोने के कुंडल गायब मिले। कुंडी खोलकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...