गाज़ियाबाद, अगस्त 15 -- Ghaziabad News: मुरादनगर,चंद्रशेखर त्यागी। नगर की मेन रोड निवासी महिला के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेन रोड निवासी अनुराधा गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर ओटीपी के मैसेज आए,जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर खाते से 80 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व बैंक अधिकारियों को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...