गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में ममेरे भाई ने बहन को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। महिला मामा के घर विधवा मां से मिलने आई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला दो दिन पूर्व दो बच्चों के साथ लोनी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में मामा के घर विधवा मां से मिलने आई थी। आरोप है कि मामा के बेटे ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। नशे की हालत में वह महिला को छत पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर ममेरे भाई ने हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने मां को बात बताई। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़िता की शि...