गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कचहरी परिसर में एक महिला अधिवक्ता से मारपीट, धारदार हथियार से हमला करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने अधिवक्ता पति पर उनके चैंबर में बैठने वाली महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए सास-ससुर से शिकायत की थी। इसके बाद विवाद बढ़ने का आरोप है। एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...