गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालों पर महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पोशाक के साथ ही जन्माष्टमी से संबंधित सजावटी सामान बिक्री के लिए मुहैया कराए हैं। जन्माष्टमी चार सितंबर को है। इसको लेकर विकास भवन परिसर में लगाए गए स्टालों पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हाथों से तैयार किए सामान की बिक्री कर रही हैं। इनमें राधा-कृष्ण की आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी समेत पूजा और सजावट से जुड़ी विभिन्न सामग्री शामिल हैं। महिलाओं ने स्टालों को भी आकर्षक तरीके से सजाया है। यह भी पढ़ें- Janmashtami Decoration Ideas 2026: कृष्ण जन्मोत्सव पर ऐसे सजाएं घर, देखें खूबसूरत आइडिया जन्माष्टमी के लिए घरों ...