गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। प्रथम नवरात्रि पर महाराजा अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट ने महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का आयोजन डायमंड पैलेस के पास स्थित महाराजा अग्रसेन वाटिका में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग रहे। इसके अलावा जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, वैश्य समाज अध्यक्ष गोपीचंद, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व महापौर अंशु वर्मा, सपा नेता अभिषेक गर्ग, नगर पालिका पिलखुवा चेयरमैन विभु बंसल समेत विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। ट्रस्ट के संस्थापक संदीप सिंघल और मुख्य संरक्षक वीके अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सक्रिय राजनीति में आकर ताकत का एहसास कराएं: अशोक ट्रस्ट पदाधिक...