गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को अब खेल कौशल के साथ फिटनेस और उचित खानपान के प्रति भी अधिक जागरूक किया जाएगा। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के तरीके बताए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी जरूरत के अनुसार उपयुक्त डाइट लेने की जानकारी भी दी जाएगी। खेल प्रशिक्षकों का मानना है कि मजबूत फिटनेस और संतुलित खानपान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनपद में सरकारी स्टेडियम के रूप में एकमात्र महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: महामाया में सात को ट्रायल होंगे यहां क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग...