गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का बायां हाथ फैक्टरी में काम करते समय मशीन की चपेट में आ गया। हाथ इतनी बुरी तरह से कुचल गया था कि इसे कलाई से काटना पड़ा। डेढ़ माह बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में रहने वाले सुशील क्षेत्र के कृष्णा विहार स्थित क्लच प्लेट व ब्रेक शू बनाने वाली फैक्टरी में नौकरी करता था। सुशील ने बताया कि दो सितंबर की रात में काम करते समय बायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया। कर्मचारियों ने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक को दी। फैक्टरी मालिक ने घायल को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि तीन दिन बाद फैक्टरी मालिक ने उपचार कराने से मन...