गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त अस्पताल में तैयार हो रही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) को दशहरा के बाद शुरू करने की योजना है। लैब के शउरू होने के बाद मरीजों को 96 से ज्यादा जांच का लाभ एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। फिलहाल लैब का निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल की लैब को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें आईडीएसपी लैब का भी विलय कर दिया गया है। लेकिन फिलहाल लैब दो कमरों में संचालित हैं। जगह के अभाव में सभी मशीनों को व्यवस्थित तरीके से न रखा गया है। इससे मरीजों को सभी जांच का लाभ नहीं मिल रहा। इंटीग्रेटेड लैब को करीब 15 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण दो साल से कार्य चल रहा है। लेकिन अब...