Ghaziabad News: मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए देह आरोग्यता अरदास
गाज़ियाबाद, सितम्बर 28 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निष्काम भवन में 43 वीं देह आरोग्यता अरदास लगाई गई। जिसमें सितंबर माह के उपचाराधीन 27 रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने, दुर्भाग्यवश दिवंगत हुए 5 रोगियों की आत्मिक शांति और निष्काम की एम्बुलेंस सेवा का लाभ लेने वाले 41 मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अरदास की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम मोदीनगर कोमल पंवार निष्काम भवन में संचालित विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं एवं मेडिकल उपकरण केंद्रों का अवलोकन किया और जरूरतमंद रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर निष्काम सेवक समिति की ओर से एसडीएम को पटका एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया। मंदीप सिंह, राहुल बाबा, जसमीत सिंह, जसविंदर सिंह, लवली सचदेवा, अनुप्रीत कौर, हर्षी बत्रा, एकता सचदेवा, रेखा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.