गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, आयुष गंगवार। संजयनगर की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी नगेंद्र चौधरी ने बताया कि पांच नवंबर को वह मध्यस्थता केंद्र आए थे। दूसरे पक्ष से दिल्ली के वेस्ट सागरपुर निवासी सत्यनारायण यादव भी पहुंचे थे। बातचीत के दौरान सत्यनारायण नाराज हो गए और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर कॉलर पकड़ लिया। तीनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...