गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। संतनगर में शनिवार को मजाक-मजाक में हुए विवाद के दौरान एक युवक ने सलून संचालक का उस्तरे से गला काट दिया। घटना में सलून संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार संतानगर निवासी रेयान सैलून चलाता है। उसका दोस्त पीयूष पिछले कुछ दिनों से उसके पास बाल काटने की ट्रेनिंग लेने के लिए आ रहा था। शनिवार को पीयूष सैलून में एक युवक की शेविंग कर रहा था। इसी दौरान रेयान उससे मजाक करने लगा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: युवक का गला काटा, 22 टांके लगेघटना का विवरण...