Ghaziabad News: मकान बेचने का झांसा दे दो लोगों ने पौने तीन करोड़ ठगे
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मकान बेचने का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद कौशांबी थाने में केस दर्ज किया गया। वैशाली के रामप्रस्थ ग्रींस निवासी अंकित जैन ने बताया कि दिल्ली के सूरजमल विहार निवासी मीता सिंह, उनकी बेटी रिचा सिंह और साथी जय शेरगिल से उनकी मुलाकात अप्रैल 2022 में हुई थी। उन्होंने वैशाली में अपने मित्र प्रदीप यादव के कार्यालय पर तीनों को बुलाया था। तीनों का कहना है कि वे सूरजमल विहार स्थित अपना मकान बेचना चाहते हैं। पांच करोड़ रुपये में सौदा हुआ, जिसके लिए उन्होंने कई बार में आरोपियों को 1.98 करोड़ रुपये दे दिए। इसके बावजूद आरोपी बैनामा करने को तैयार नहीं हुए। पहले टालते रहे और फिर रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.