Ghaziabad News: मंदिर-सोसाइटी भजनों से गूंजे
गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शालीमार गार्डन, इंदिरापुरम, सिद्धार्थ विहार और आसपास की सोसाइटियों में मंदिरों को सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों और सोसाइटियों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। शालीमार गार्डन के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आयोजित महोत्सव में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा पहुंचे। उन्होंने बाल गोपाल के रूप में सजे बच्चों की झांकियां देखीं और उनका उत्साहवर्धन किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: छोटी काशी में श्रीकृष्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.