गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 ए ब्लॉक में जय मां काली मंदिर है। मंदिर के पुजारी अजय ने बताया कि मंदिर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान काम करने के लिए एक व्यक्ति बुधवार को आया था। गुरुवार सुबह उठे तो लड्डू गोपाल की मूर्ति और अन्य सामान मंदिर से गायब मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद रवि भाटी समेत अन्य मंदिर पहुंचे। उन्होंने थाने में शिकायत देकर आरोपी को गिरफ्तार करने और मूर्ति बरामद करने की मांग की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...